ब्रह्माकुमारीज़ ने क्रिसमस डे पर किया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

0
314

लखनऊ| क्रिसमस पर आज ब्रह्माकुमारीज़ के गोमतीनगर केंद्र द्वारा जनेश्वर मिश्र पार्क में आकर्षक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विशेष रूप से कल्प वृक्ष एवं सृष्टि चक्र के चित्रों द्वारा क्रिसमस के आध्यात्मिक पक्ष व महत्व के साथ ही चार युगों ( सतयुग, त्रेता, द्वापर, कलियुग)में मनुष्य के आवगमन तथा सृष्टि की स्थिति को रोचक व सरल रीति से समझाया गया. प्रदर्शिनी में रखे दो क्रिसमसट्री में सूखा वृक्ष वर्तमान कलियुगी स्थितियों तथा दूसरा हरा भरा वृक्ष भारत के स्वर्णिम अतीत एवं जल्द ही आने वाले भविष्य की याद दिला रहा था. खिली हुई धूप में बड़ी मात्रा में दर्शकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर अपनी जिज्ञासाओं का शमन किया. वहीं सेंटा क्लॉज़ बने गौरव भाई ने बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया व उपहार बांटे|

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here