समाजवादी पार्टी ने एक और सूची जारी की, इन दिग्गजों को बनाया उम्मीदवार

0
155

खनऊ,  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। जिसमें  लखनऊ  की एकमात्र बची सरोजनी नगर सीट पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

ADVT

समाजवादी पार्टी की नई सूची मे लखनऊ  की एकमात्र बची सरोजनी नगर सीट पर पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, कौशांबी की सिराथू सीट पर सुश्री पल्लवी पटेल और कुशीनगर की फाजिल नगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्या को उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले मंगलवार को लखनऊ की 6 विधानसभा सीटों के साथ ही समाजवादी पार्टी ने 10 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला को सपा ने ट‍िकट द‍िया है। वहीं लखनऊ पश्चिम से अरमान खान, पूर्व से राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, मध्य से पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा को टिकट द‍िया है। इसके अलावा लखनऊ कैंट से राजू गांधी और बक्शी का तालाब से गोमती यादव को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने उन्नाव की बांगरमऊ सीट से मुन्ना अल्वी को ट‍िकट द‍िया था। वहीं रायबरेली के बछरावां से श्यामसुंदर भारती, सुल्तानपुर इसौली से ताहिर खान और बांदा की बंबेरु विधानसभा सीट से विशंभर यादव को प्रत्याशी बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here