Home Uttar Pradesh शामली में जहरीली गैस लीक होने से 300 बच्चे बीमार, CM ने...

शामली में जहरीली गैस लीक होने से 300 बच्चे बीमार, CM ने दिए जांच के आदेश

0
248

लखनऊ। उप्र के शामली में जहरीली गैस के रिसाव से शामली में बुढ़ाना रोड पर स्थित निजी स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर के करीब 300 बच्चे बीमार हो गए. खबर सामने आते ही प्रशासन ने अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के आयुक्त को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं. लोगों ने बताया कि स्कूल के पास ही शामली शुगर मिल का बायो गैस प्लांट है. इस शुगर मिल के लोगों ने सड़क के किनारे कथित रूप से रसायन फेंका था, उसी के उत्सर्जित गैस के प्रभाव से बच्चे बीमार हुए हैं.
गंध से बच्चे हुए बीमार
स्थानीय लोगों के अनुसार इस रसायन से उठने वाला गंध इतना तेज था कि स्कूल में मौजूद बच्चों पर इसका बहुत बुरा प्रभाव हुआ. गंध के कारण बच्चों के गले में जलन, छाती में जलन और घबराहट होने लगी थी.
सभी बच्चे सुरक्षित
अतिरिक्त महानिदेशक मेरठ जोन प्रशांत कुमार के अनुसार इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के आदेश सहारनपुर के कमिश्नर को दिए हैं. शामली के जिलाधिकारी और स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह प्रभावित बच्चों के इलाज में हर संभव मदद करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here