New Year 2025 Gifts: नए साल पर वास्तु के अनुसार अपनों को दें ये गिफ्ट, रिश्ते होंगे मजबूत

0
18

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार गिफ्ट देने से रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी नए साल 2025 के दिन अपने किसी प्रियजन को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में आइए आपको इस आर्टिकल में हम वास्तु शास्त्र (Gifts according to Vastu) के अनुसार कुछ ऐसे गिफ्ट बताएंगे, जिन्हें नववर्ष के दिन देने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और घर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

ADVT

दे सकते हैं शुभ पौधे

नए साल के दिन आप अपने परिवार और दोस्तों को एक शुभ पौधा गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। जैसे- मनी प्लांट और तुलसी। माना जाता है कि इन पौधों को देने से घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।

इन चीजों से घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का आगमन

इसके अलावा गिफ्ट के ऑप्शन में कलश, फेंगशुई की चीजें जैसे लाफिंग बुद्धा शामिल हैं। माना जाता है कि नए साल के दिन इन चीजों को गिफ्ट में देने से वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मां लक्ष्मी की कृपा होगी प्राप्त

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी एक शुभ धातु होती है, तो ऐसे में आप नए साल के दिन किसी को गिफ्ट के रूप में चांदी का सिक्का भी दे सकते हैं। माना जाता है कि चांदी का सिक्का देने से व्यक्ति पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा श्री यंत्र को भी गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here