बॉलीवड के शहशांह अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा की प्रेम कहानी को लेकर मीडिया में तमाम कहानी आती रहती हैं। एक समय था जब इऩ दोनों की लव स्टोरी की खबरें मीडिया में काफी सुर्खियों बटोरती थीं। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा आज अपना जन्मदिन मना रही है। रेखा को एवरग्रीन ब्यूटी के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड दीवा रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था. बायोग्राफी में रेखा ने अपनी जिंदगी का एक दर्दनाक वाकया बयां किया. यह दर्द उन्हें महज 15 साल की उम्र में झेलना पड़ा था. यह घटना फिल्म ‘अनजाना सफर’ की शूटिंग के दौरान हुई. एक रोमांटिक गाने के शूट के लिए रेखा सेट पर पहुंची थीं. वहां जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला एक्टर बिस्वजीत ने उन्हें होठों पर किस करना शुरू कर दिया. रेखा ने ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में सिंदूर लगा रखा था और मंगलसूत्र पहना था. इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन भी परिवार के साथ शामिल थे. यहां सफेद साड़ी, लाल बिंदी और सिंदूर में रेखा को देख सब हैरान रह गए थे. इस पर सफाई देते हुए रेखा ने कहा था, वह सीधे शूटिंग से शादी में आईं. सिंदूर और मंगलसूत्र उनके फिल्म के गेटअप का हिस्सा थे, जो वह निकालना भूल गई थीं. खैर, आज भी रेखा को सिंदूर लगाए हुए देखा जाता है.













