इटली में शादी करने वाले जोड़े के लिए है एक दिलचस्प ऑफर

0
143

इटली के शहर लाज़ियो में अधिकारियों ने एक शादी करने वाले जोड़े के लिए एक दिलचस्प पेशकश की है। इटली के लाजियो में शादी करने वाले जोड़े को शादी के हॉल, भोजन, कपड़े, फोटोग्राफर और अन्य खर्चों के लिए 2,000 यूरो दिए जाएंगे। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत तकरीबन 1,67,000 होती है।

ADVT

शादी करने वाले जोड़े को पैसे देने का मकसद शादी से जुड़े कारोबार को कोरोना वायरस के नुकसान से बचाना और इस प्रभावित विवाह क्षेत्र को पुनर्जीवित करना है।

अधिकारियों का कहना है कि यह आकर्षक ऑफर इस पूरे साल के लिए है, वहीं इटली के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

विदेशी मीडिया के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि युगल अपने आवेदन और रसीद प्रदान कर सकते हैं, जिस पर उन्हें शादी पर खर्च किए गए पैसे मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here