उत्तर प्रदेश में 7 फ़रवरी से शुरू होगी स्‍कूल-कॉलेज में पढ़ाई

0
125

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए अब स्कूल-कॉलेजों को खोले जाने की चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच स्कूल संचालकों ने सीबीएसई स्कूल मैनेजर एसोसिएशन की ओर से स्कूल खोलने की मांग को लेकर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से मुलाकात की। साथ ही अवनीश अवस्थी को स्कूल खोलने की मांग का ज्ञापन दिया गया।

ADVT

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ अवनीश अवस्थी ने सात फरवरी से कक्षा नौ से 12 तक स्कूल खोले का जाने आश्वासन दिया है। इससे पूर्व संचालक बैनर व पोस्टर लेकर पहले बीजेपी कार्यालय और उसके बाद लोकभवन के बाहर स्कूल खोलने की मांग करते रहे।

उत्तर प्रदेश में एक माह से स्कूल बंद हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात,उत्तराखण्ड एवं कर्नाटक जैसे प्रदेशों में सात फरवरी से स्कूल खोलने की घोषणा हो चुकी है।
ऑनलाइन कक्षाओं के दुष्परिणाम और साइबर क्राइम की समस्याओं को देखते हुए सात फरवरी से ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here