कंगना रनौत ने ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग शुरू की

0
123

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

ADVT

कंगना रनौत अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ बना रही है। कंगना ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कंगना ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है। कंगना ने पोस्ट में फिल्म के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वह ‘टीकू वेड्स शेरू’ के फर्स्ट लुक की शूटिंग देखते हुए सेट पर नजर आ रही हैं। एक फोटो के कैप्शन में कंगना ने लिखा, “टीकू वेड्स शेरू के फर्स्ट लुक की शूटिंग अपने पसंदीदा जतिन कंपानी के साथ कर रही हूं।”

कंगना ने अपने पोर्टफोलियो से एक पुरानी फोटो भी शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरा पहला पोर्टफोलियो, जिसे जतिन कंपानी ने क्लिक किया था। मुझे अपना पहला ब्रेक ‘गैंगस्टर’ से मिला, क्योंकि अनुराग बासु को यह फोटो पसंद आई थी। आज मैं बतौर निर्माता फिर से जतिन के साथ अपनी यात्रा शुरु कर रही हूं। कितना प्यारा संयोग है?”

गौरतलब है कि ‘टीकू वेड्स शेरू’ के निर्देशक साई कबीर हैं। इस फिल्म में कंगना के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आयेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here