75वां कान फिल्म फेस्टिवल 17 मई से शुरू हो चुका है। इस महोत्सव में भारत से दीपिका पादुकोण को जूरी मेंबर के रूप में शामिल किया गया है। जबकि आर माधवन और नवाज़ुद्दीन सहित रिक्की तेज, वाणी त्रिपाणी, प्रसून जोशी, अनुराग ठाकुर और शेखर कपूर ने भी यहां शिरकत की है।
कान फेस्टिवल में इन भारतीय सितारों की मौजूदगी देश में एक जश्न की तरह सेलिब्रेट की जा रही है। कारण है ‘मार्चे डू फिल्म्स’ यानी कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को पहले ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ के तौर पर चुना गया है।
ये फिल्म फेस्टिवल दीपिका के साथ आर माधवन के लिए भी ख़ास है क्योंकि वह अपना डायरेक्शनल डेब्यू बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ का कान्स फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है।इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने सभी कलाकारों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐतिहासिक पल जब भारत को कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहला ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ मिला। अब वह ग्लोबल फिल्ममेकर्स के लिए कंटेंट हब और पसंदीदा पोस्ट प्रोडक्शन हब के तौर पर दुनिया के सामने आने के लिए तैयार है।’
इसके अलावा इसमें निखिल महाजन की मराठी भाषी फिल्म ‘गोदावरी’, शंकर श्रीकुमार की ‘अल्फा बीटा गामा’, बिस्वजीत बोरा की ‘बूम्बा राइड’, अचल मिश्रा की ‘धुइन’ और जयराज की ‘ट्री फुल ऑफ पैरट्स’ शामिल हैं। ये सभी फिल्में कान फिल्म महोत्सव में दिखायी जाएंगी।


















