कोलंबिया में भूस्खलन, छह की मौत, 11 घायल

0
138

बोगोटा, कोलंबिया के नारिनो में भूस्खलन के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, 11 घायल हो गए और 20 लापता हो गए।

ADVT

सिविल डिफेंस एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने टि्वटर पर कहा, “हमारे स्वयंसेवक लापता लोगों की तलाश में सहायता कर रहे हैं।”

अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। बारिश के कारण बचाव अभियान में रूकावटें आई। सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस, पुलिस और अग्निशमन विभाग के सदस्य बचाव प्रयास में भाग ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here