कोविंद ने बाराबंकी सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया

0
169

नयी दिल्ली राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है।

ADVT

राष्ट्रपति ने गुरुवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा , “बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख पहुंचा है। मृतकों के परिवारों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

उल्लेखनीय है कि बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में आज सुबह किसान पथ पर दिल्ली से बहराइच जा रही बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिससे नौ यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गये।

मुख्‍यमंंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here