कोविड टीकाकरण में 148.67 करोड़ टीके लगे

0
128
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, पिछले 24 घंटे में देश भर में 91 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 148.67 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 91 लाख 25 हजार 99 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 148 करोड़ 67 लाख 80 हजार 227 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 90928 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या दो लाख 85 हजार 401 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.81 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 6.43 प्रतिशत हो गयी है।

कोविड के नये रूप ओमिक्राॅन से 26 राज्यों में 2630 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 797, दिल्ली में 465 और राजस्थान में 236 मामले हैं। ओमिक्राॅन के संक्रमण से 995 व्यक्ति उबर चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 19206 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 43 लाख 41 हजार नौ लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 97.81 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख 13 हजार 30 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 68 करोड़ 53 लाख पांच हजार 751 कोविड परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here