कोविड टीकाकरण में 177.79 करोड़ टीके लगे

0
94

नयी दिल्ली, पिछले 24 घंटे में देश भर में आठ लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 177.79 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में आठ लाख 55 हजार 862 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 177 करोड़ 79 लाख 92 हजार 977 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के सात हजार 554 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 85 हजार 680 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.20 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.96 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 14 हजार 123 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 23 लाख 38 हजार 673 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.60 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में सात लाख 84 एक हजार 59कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 76 करोड़ 91 लाख 67 हजार 52 कोविड परीक्षण किए गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here