कोविड मामलों में आधा फीसद बढ़ोतरी

0
127

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना संक्रमण के कुल 2841 नए मामले सामने आए हैं। यह कल के मुकाबले करीब आधा फीसदी ज्यादा हैं। इसके साथ ही देश में अब कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़, 31 लाख, 16 हजार 254 हो गई है। इस बीच बीते एक दिन में देशभर में कुल 9 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। कोविड से कुल 5 लाख 24 हजार 190 लोगों की जान जा चुकी है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में सक्रिय मामले 19 हजार के नीचे आ गए हैं। जिनमे 18,604 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.04 फीसदी है। देश में रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में कुल 3295 मरीज ठीक होने से अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 25 लाख, 73 हजार, 460 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक कुल 190.99 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

इसी दौरान देश में डेली पॉजिटिविटी रेट कम होकर 0.58 फीसदी आ गया है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.69 फीसदी है। अब तक देश में कुल 84.29 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के अंदर 4,86,628 सैंपल की जांच की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक कुल 190.99 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here