कोविड से मुक्त होने की दर 98.10 प्रतिशत

0
100

नई दिल्ली देश में कोविड महामारी के प्रकोप को रोकने का अभियान तेजी से चल रहा है जिसके कारण कोविड संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.10 प्रतिशत हो गई है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 41 लाख 20 हजार 772 कोविड टीके दिए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह 7:00 बजे तक कुल 97 करोड 65 लाख 89 हजार 540 कोविड टीके दिए जा चुके थे।

मंत्रालय ने बताया कि 19,788 कोविड रोगी पिछले 24 घंटों में संक्रमण मुक्त हो गये हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 34 लाख 19 हजार 749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर रिकॉर्ड 98.10 पर आ गयी है ।

पिछले 24 घंटे में 14,146 नए कोविड संक्रमण के मामले सामने आए हैं। देश में अभी एक लाख 95 हजार 846 का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत हैं।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 123 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में 59 करोड़ नौ लाख 35 हजार 381 परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here