जानिए कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडेय’

0
318

मुंबई, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ 18 मार्च को रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर नये पोस्टरों के साथ अपनी फिल्म बच्चन पांडेय की रिलीज डेट का एलान किया है।

ADVT

अक्षय कुमार ने दो पोस्टर्स शेयर किये हैं, जिन पर उनका किलर लुक नजर आ रहा है। सिर पर साफा, आंखों पर रंगीन चश्मा, गले में चेन और कंधे पर हथियारों का जखीरा। दूसरे पोस्टर पर एक जुगाड़नुमा गाड़ी में अक्षय अपनी पलटन के साथ नजर आ रहे हैं और हाथों में हथियार लहरा रहे हैं। फिल्म इस साल होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय ने फिल्म के पोस्टर्स शेयर करके दिलचस्प अंदाज में जानकारी दी। उन्होंने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा को टिक करते हुए बताया कि बच्चन पांडेय सारे मसालों से भरपूर फिल्म होगी। इसके साथ उन्होंने लिखा, लोडिंग दिस होली। सिनेमाघरों में 18 मार्च को रिलीज होगी।

गौरतलब है कि फरहाद सामजी निर्देशित बच्चन पांडेय का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस, कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, सहर्ष शुक्ला और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here