जापान में कंप्यूटर को वायरस मुक्त रखने का तावीज़

0
107

जापान दुनिया का ऐसा देश है जहां बहुत सी अजीबो-गरीब सामान बनाया जाता है और अब इसी कड़ी में इन लोगों ने कंप्यूटर को वायरस मुक्त रखने का हल तलाश लिया है।

ADVT

इस बार जापान के टोक्यो के अकीबारा में एक लोकप्रिय शिंटो-प्रकार का “कांडा मिजेन” ने एक ऐसे ताबीज बना लिया है जो कंप्यूटर को सभी वायरस से मुक्त रखता है और इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखता है।

यह ताबीज इस मंदिर के प्रबंधन द्वारा निम्न स्तर की तकनीक से बनाया गया है, जिसमें एक कार्डबोर्ड पर सीपीयू के आकार का एक स्टिकर चिपका होता है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार इसे किसी भी कंप्यूटर से चिपकाया जा सकता है, यह कंप्यूटर ऑपरेटर की सुरक्षा भी करता है।

यह भी कहा जाता है कि अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह कंप्यूटर को हर तरह के वायरस और संदिग्ध प्रोग्राम से बचाता है और कंप्यूटर को हैंग होने भी नहीं देता है।

इस ताबीज की कीमत 1200 जापानी येन यानी करीब 700 हिंदुस्तानी रुपये है।हालांकि अभी तक यह ऑफर सिर्फ जापान में ही उपलब्ध है और इस ऑफर को देश के बाहर बेचने की कोई घोषणा नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here