नायडू पर्यावरण के अनुकूल आवास निर्मित करने का किया आह्वान

0
119

नयी दिल्ली उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पर्यावरण के अनुकूल आवास निर्मित करने का आह्वान करते हुए कहा है कि ये लोगों के लिये सुरक्षित होने चाहिए।

ADVT

श्री नायडू ने सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि सुरक्षित, आरामदायक और पहुंच के भीतर आवास होना प्रत्येक मूल मानव का अधिकार है। आवास निर्माण के समय हवा और प्रकाश का ध्यान रखा जाना चाहिए। यह रहने वाले लोगों के लिए आवश्यक है।

श्री नायडू ने कहा, “विश्व पर्यावास दिवस पर अपेक्षा करता हूं कि आवास निर्माण में कार्बन मुक्त, ऊर्जा दक्ष तकनीकों का प्रयोग करें, घरों में प्रदूषण रहित निर्बाध बिजली और ईंधन उपलब्ध हो। सामान्य लोगों के लिए सस्ते और सुविधा संपन्न आवास सुनिश्चित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here