नीतिगत दरों को यथावत रखने से शेयर बाजार में उछाल

0
119

मुंबई  रिजर्व बैंक के नीतिगत दरों को अनुमान के अनुरूप यथावत बनाये रखने के निर्णय से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी और बीएसई का सेंसेक्स एक सप्ताह के बाद फिर से 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुये 60212.30 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 17940.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

ADVT

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गये निर्णय की जानकारी दिये जाने के बाद अचानक शेयर बाजार में तेजी आ गयी और देखते ही देखते बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60 हजार अंक के स्तर को पार कर गया और एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 60212.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स 293 अंकों की तेजी के साथ 59960.39 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में यह बिकवाली के दबाव में 59830.93 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद मौद्रिक नीति की घोषणा से शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 60212.30 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद हालांकि मुनाफावूसली का दबाव बना है और अभी यह 60 हजार अंक से नीचे आकर 59960 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह से एनएसई का निफ्टी बढ़ंत के साथ 17886.85 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 17848.15 अंक के उतरा लेकिन इसके बाद लिवाली के बल पर 17940.85 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। अभी यह 17865.60 अंक पर कारोबार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here