टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार में ‘ब्रेकथ्रू पुरस्कार’ के लिए नामित किये गए हैं।
इस साल दुनिया भर के 1300 से अधिक प्रमुख खेल पत्रकारों और प्रसारकों को पुरस्कारों के सात वर्गों के लिए नामांकन किया गया है। ये पुरस्कार अप्रैल में एक वर्चुअल समारोह में दिए जाएंगे। विजेता का चयन लॉरेस विश्व खेल अकादमी मतदान के द्वारा करेगी, जिसमें 71 महान खिलाड़ी शामिल हैं ।
ओलंपिक का स्वर्ण जीतने वाले चोपड़ा निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय हैं। बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पीला तमगा जीता था। टोक्यो में ओलंपिक खेलों में पदार्पण करने वाले 23 वर्ष के चोपड़ा ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया।
लॉरेस पुरस्कार के लिए नामांकन पाने वाले वह विनेश फोगाट (2019) और सचिन तेंदुलकर (2000-2020 खेल का सर्वश्रेष्ठ पल पुरस्कार) के बाद तीसरे भारतीय हैं।


















