न्यूज़ीलैंड की भारत पर लगातार चौथी जीत

0
269

क्वींस टाउन, अमीलिया कर के हरफ़नमौला प्रदर्शन (68 रन, तीन विकेट और दो कैच ) के दम पर न्यूज़ीलैंड की महिला टीम ने भारत को चौथे वनडे में मंगलवार को 63 रन से हराकर पांच मैचों की सीरिज में 4-0 की बढ़त ले ली।

ADVT

मैच में बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 20 ओवर कर दी गयी थी जिसमें मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम 17.5 ओवर में मात्र 128 रन पर सिमट गयी। इस मैच में अमीलिया कर ने पहले 33 गेंदों में 68 रन बनाए और फिर तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम को एक बड़ी जीत दिला दी। उनके इस प्रदर्शन की वज़ह से उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here