पंत की मैच फ़ीस में कटौती, प्रवीण आमरे पर लगा एक मैच का प्रतिबंध

0
338
Pravin Amre of Delhi Capitals talk with umpire during match 34 of the TATA Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Delhi Capitals and the Rajasthan Royals held at the Wankhede stadium in Mumbai on the 22nd April 2022 Photo by Deepak Malik / Sportzpics for IPL

मुम्बई, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार रात को खेले गए मुक़ाबले के दौरान हुए नो बॉल प्रकरण पर आईपीएल प्रबंधन ने कार्रवाई की है। आईपीएल प्रबंधन ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की मैच फ़ीस में 100 फ़ीसदी की कटौती कर दी है जबकि बीच मैदान में अंपायर से उलझना दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे को भारी पड़ गया है।

ADVT

इस बर्ताव के लिए प्रवीण आमरे पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। मैदान में आमरे के प्रवेश पर एक मैच की रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही उनकी मैच फ़ीस में भी कटौती की गई है। आमरे की मैच फ़ीस में 100 फ़ीसदी की कटौती की गई है। कप्तान पंत और सहायक कोच आमरे के अलावा शार्दुल ठाकुर की मैच फ़ीस में भी 50 फ़ीसदी की कटौती की गई है।

पंत ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के तहत स्तर 2 के अपराध को स्वीकार किया और मंजूरी को स्वीकार कर लिया, जबकि ठाकुर ने अनुच्छेद 2.8 के तहत स्तर 2 के अपराध को स्वीकार किया। आमरे ने अनुच्छेद 2.2 के तहत स्तर 2 के अपराध को
स्वीकार किया।

मामला दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर का है जिसमें दिल्ली को जीत के लिए 36 रन की जरूरत थी। रोवमन पॉवेल ने आखिरी ओवर में पहली गेंद पर सीधा छक्का मारा। पॉवेल ने ओबेद मेकॉय की दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ा। तीसरी गेंद भी छक्के के लिए दर्शकों के बीच पहुंच चुकी थी। तीसरी गेंद नो बॉल है या नहीं इसे लेकर विवाद हुआ। कप्तान पंत तो दोनों बल्लेबाजों को बाहर बुलाने का इशारा करने लगे। लेकिन इससे पॉवेल की लय टूट गयी। पॉवेल फिर छक्का नहीं मार पाए और आखिरी गेंद पर आउट हो गए। दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here