पहाड़ों की बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड का कहर बरकरार

0
118

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भीषण ठंड का कहर फ़रवरी में भी जारी है। इस बीच पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी और उत्तर भारत के कई हिस्सों में होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट बनी हुई है।

ADVT

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ियों में बर्फबारी से उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में पारा गिरने की संभावना है।

घने कोहरे के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के जारी रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभागके मुताबिक़ आज और कल पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज और सर्द हवाएं चलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इस बर्फबारी के कारण मैदानों में सर्द हवाओं का जोर बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here