मिस वर्ल्ड 2021 के खिताब की घोषणा कर दी गई है। पोलैंड की कैरोलिना बिलवस्का ने इस ताज पर अपना कब्ज़ा जमाया और भारतीय-अमेरिकी मूल की श्री सैनी बनी पहली रनरअप चुनी गईं।
इस प्रतियोगिता में ओलिविया येस दूरी रनरअप घोषित की गई। सोशल मीडिया पर इनकी जीत के कई फोटोज वायरल हो रहे हैं जिसमें ये सभी खूबसूरत अवतार में नजर आ रही हैं।
ये कार्यक्रम सैन जुआन, प्यूटरो रिको में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में दुनियाभर की 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।


















