बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल

0
269

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले पूर्व मंत्री रहे नकुल दुबे ने गुरूवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

ADVT

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में नकुल दुबे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कुछ दिन पहले नकुल ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से दिल्ली में मुलाक़ात की थी जिसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाये जाने लगे थे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के प्रमुख चेहरे के तौर पर जाने जाने वाले नकुल दुबे ने भाईचारा कमेटियों का संयोजन कर 2007 में मायावती को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सूत्रों ने दावा किया कि नकुल दुबे के बाद बहुत जल्द यूपी की सियासत के कई अहम नाम कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। सपा और बसपा के कई बड़े नेता जल्द ही कांग्रेस के झंडे के नीचे नज़र आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here