बिना पायलट के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की उड़ान से अमेरिका ने किया ताकत का प्रदर्शन

0
128

वॉशिंगटन: अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ने अपने प्रदर्शन के साथ ही इतिहास रच दिया है। पहली बार बिना पायलट के उड़ान भरते हुए ब्लैक हॉक लगभग 30 मिनट का सधा हुआ प्रदर्शन किया।

ADVT

अमेरिका के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की टेस्ट फ्लाइट के लिए एक अत्याधुनिक सिस्टम सूट का इस्तेमाल किया गया। अमेरिकी वायु सेना की डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी ने सिकोरस्की के सहयोग से UH-60A ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पर यह प्रयोग किया गया।

ब्लैक हॉक की बिना पायलट वाली 30 मिनट की ये टेस्ट उड़ान 5 फरवरी को केंटकी में आर्मी के फोर्ट कैंपबेल में आयोजित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here