बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ने शेयर की ये फोटो

0
102

मुंबई,बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शर्टलेस फोटो शेयर की है।

ADVT

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है जिसमें उनका बीस्ट मोड नजर आ रहा है। सलमान की इस सुपर हॉट बॉडी को देखकर उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ याद आने लगी है।

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक एडिटेड फोटो शेयर की है। जिसमें वह जिम लुक में पत्तियों के बीच नजर आ रहे हैं। सलमान फोटो में फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पोस्ट के शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “ग्रीन लीव्स मैटर्स।” सलमान का यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3, 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here