बढ़ोत्तरी के बाद 4 करोड़ 60 लाख डॉलर हुई फ्रेंच ओपन की पुरस्कार राशि

0
156

2019 की तुलना में फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम की पुरस्कार राशि करीब सात प्रतिशत बढ़ाकर चार करोड़ 36 लाख यूरो कर दी गई है जो डॉलर में चार करोड़ 60 लाख के बराबर है। फ्रेंच टेनिस महासंघ द्वारा ये राशि तीन साल पहले के मुक़ाबले में 6.8 प्रतिशत बढ़ायी गयी है।फ्रेंच ओपन की शुरुआत इस वर्ष 22 मई से हो रही है। इस खेल में पुरूष और महिला एकल वर्ग के मुख्य ड्रा में 2019 की तुलना में खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 1.43 प्रतिशत बढ़ी है जबकि युगल खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में 6.1 प्रतिशत का इज़ाफ़ा होगा। इस बढ़ोत्तरी के बाद प्रत्येक पुरूष और महिला एकल चैम्पियन अब 22 लाख यूरो यानी 23.2 लाख डॉलर की राशि का हक़दार होगा।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here