भाजपा की नयी कार्यकारिणी में 344 सदस्य शामिल

0
162

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शारदीय नवरात्र के आज पहले दिन अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जिसमें कुल मिला कर 344 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दीं गयीं हैं।

ADVT

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित सदस्यों एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल, हाल ही में भाजपा में आये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।

श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, विधानसभाओं एवं विधान परिषदों में विधायक दल के नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों, सह प्रभारियों, प्रदेश संगठन महामंत्रियों एवं संगठकों को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here