भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा विभिन्न विभागों के तहत कई पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 2 मई 2022 तक आवेदन भेज सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mod.qov.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कुल 24 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें एडमिनिस्ट्रेटिव मेंबर के 12 एवं न्यायिक सदस्य के 12 पद शामिल हैं। इस सम्बन्ध में उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन और अन्य विवरण रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक साइट mod.gov.in पर देख सकते हैं।
आवेदन करने के पात्र प्रशासनिक सदस्य पदों के लिए मेजर जनरल या उससे ऊपर के पदों पर 3 वर्ष से ज्यादा कार्य कर चुके उम्मीदवार हैं। जबकि न्यायिक सदस्य पदों के लिए हाई कोर्ट के जज या उच्च न्यायालय में सर्वोच्च न्यायालय में वकील समेत कुछ अन्य पदों का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
रक्षा मंत्रालय के इन पदों पर आवेदन के हेतु इच्छुक उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट mod.qov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में उसे भरकर, “सचिव, रक्षा विभाग, कमरा नंबर 199-सी, साउथ ब्लॉक, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली -110011” के पते पर भेजना होगा।
रक्षा मंत्रालय भर्ती 2022 हेतु आयु सीमा
भर्ती के लिए अधिकतम 50 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सूचना और अपडेट के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बल न्यायाधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट देखें।


















