भारी बारिश में डूबा बलिया जेल

0
120

सभी 939 कैदियों को किया जा रहे आजमगढ़ और अंबेडकरनगर जेलों में शिफ्ट
लखनऊ। प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते बलिया जेल पूरी तरह से जलमग्न हा गया है। जेल में पानी भर जाने के कारण जेल के सभी 939 कदियों को आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है।
गुरुवार की रात से लगातार हो रही बारिश ने बलिया में सबसे ज्यादा संकट पैदा कर दिया है। यहां की जेल में इतना जलजमाव हो गया है कि बैरक से लेकर सबकुछ डूब गया है। जेल की बैरकों, किचेन आदि में पानी भर जाने और निकासी का कोई उपाय नहीं होने के बाद यहां के सभी बंदियों को गैर जनपदों में शिफ्ट करने का निर्णय किया गया। यहां बंद कुल 939 बंदियों में से छह सौ को आजमगढ़ और 339 को अम्बेडकरनगर जेल शिफ्ट कर दिया गया है।
शनिवार की शाम चार बजे तक चार बसों से कुल 120 बंदी आजमगढ़ के लिए भेजे जा चुके थे। शेष को भेजने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही थीं। जिला कारागार अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह के मुताबिक जेल परिसर के साथ ही बैरकों व अन्य स्थानों पर जलभराव के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जेल के सभी रास्ते अवरूद्ध हो गए हैं। इसे देखते हुए सभी 939 में से 600 बंदियों को आजमगढ़ व अन्य को अम्बेडकरगर जिला जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here