मंकीपॉक्स पर काबू पाने के लिए वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी

0
269

मंकीपॉक्स पर काबू पाने का रास्ता आसान हो गया है। भारतीय वैज्ञानिकों इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुणे के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक टीम ने मंकीपॉक्स वायरस को संक्रमित मरीज से जांच के सैंपल हेतु ज़िंदा वायरस निकालने में कामयाबी पाई है।

ADVT

मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस निकालने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम का गठन किया गया था करीब दो सप्ताह की मेहनत के बाद एनआईवी द्वारा इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है कि टीम को मंकीपॉक्स वायरस के सैंपलजमा करने में कामयाबी मिली है। अब वैज्ञानिक जल्दी ही इस वायरस की मदद से संक्रमण की पहचान करने वाली जांच किट तैयार कर सकेंगे। साथ ही बीमारी से छुटकारे के लिए मंकीपॉक्स रोधी टीके भी बनाना आसान होगा।

इसक अलावा जीवित वायरस को सीरियाई चूहों पर भी प्रयोग किया जायेगा जिससे इसकी गंभीरता तथा उपचार के बारे में बेहतर जानकारी मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here