मैनहट्टन में है दुनिया की सबसे पतली इमारत

0
267

दुनिया की सबसे पतली इमारत की चौड़ाई इतनी कम है कि हवा चलने पर यह हिलने लगती है। जी हाँ! इमारत स्टैनवे टॉवर केवल 60 फीट चौड़ी है।

ADVT

ऊंचाई से इस इमारत का अनुपात 24:1है और ये वास्तुशिल्प की एक प्रभावशाली उपलब्धि की हैसियत रखती है। यह पश्चिमी गोलार्ध में तीसरी सबसे ऊंची इमारत है। पहले नंबर पर वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जो 1776 फीट ऊंचा है और दूसरे नंबर पर 1550 फीट के साथ सेन्ट्रल पार्क टावर का नंबर आता है।


मैनहट्टन में न्यूयॉर्क की 84-मंजिला लक्ज़री अपार्टमेंट बिल्डिंग स्टैनवे टॉवर आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे पतली इमारत है।

स्टैनवे टॉवर को दुनिया की सबसे पतली इमारत होने का गौरव भी प्राप्त है। 1428 फीट ऊंचा होने के बावजूद यह सिर्फ 60 फीट चौड़ा है। यह इतना पतला है कि एक ब्रिटिश अखबार ने इसे एक बहुत ही गतिशील सितारा कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here