रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग ने वहां फंसे हज़ारों भारतीयों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बीच यूक्रेन में कीव स्थित भारतीय दूतावास भारतीय छात्रों की मदद को आगे आया है।
राजधानी कीव में दूतावास के बाहर एक स्कूल में 200 के अधिक छात्रों को रखा गया है और इन्हे पूरी तरह से दी जा रही है। छात्रों को दूतावास के नजदीक एक सुरक्षित परिसर में भेजा गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दूतावास के बाहर फिलहाल कोई भारतीय नहीं फंसा है। अन्य छात्रों को भी सुरक्षित परिसर में पहुंचाया जा रहा है। दूतावास द्वारा यूक्रेन में भारतीय छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सहायता जारी है।


















