यूपी में सुबह नौ बजे तक औसतन 7.93 फीसदी मतदान

0
131

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर सख्त सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सुबह नौ बजे तक करीब 7.93 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ADVT

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे तक आगरा में 7.53 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे, जबकि अलीगढ़ मे 8.26,बागपत में 8.93,बुलंदशहर में 7.51, गौतमबुद्धनगर में 8.33, गाजियाबाद में 7.37, हापुड़ में 8.20, मथुरा में 8.30, मेरठ में 8.44, मुजफ्फरनगर में 7.50 और शामली में 7.77 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कोहरे और ठंड के कारण सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही, मगर धूप निकलने के साथ अधिकांश जिलों में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गयी। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here