उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव करीब हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी बनाए जाने का अनुरोध किया है।हरनाथ सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस सम्बन्ध में पत्र लिखा है। पत्र में उनके अनुरोध करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को आगामी विधानसभा चुनाव में मथुरा के बीजेपी उम्मीदवार बनाने पर विचार करने को कहा है।


















