रोज़ेदार के लिए सुपर फ़ूड है खजूर

0
109

कुरान में खजूर का ज़िक्र एक से अधिक बार किया गया है। हदीस से पता चलता है कि हमारे नबी (स०) खजूर के साथ अपना रोज़ा खोलते थे। इस स्वादिष्ट फल की मांग पूरे विश्व में दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और पोषक तत्वों से भरपूर है। मिस्र आज दुनिया में खजूर का सबसे बड़ा उत्पादक है।

ADVT

डाइट एक्सपर्ट के अनुसार खजूर में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसमें कैलोरी, फाइबर, प्रोटीन होता है। खनिजों में पोटेशियम, मैग्नीशियम शामिल हैं। इसमें बी विटामिन और आयरन होता है। ये रोज़ेदार को तुरंत ग्लूकोज़ प्रदान करता है।

खजूर को सुपरफूड इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और इसके पौष्टिक गुणों के कारण कई लोग खजूर को इफ्तार के साथ-साथ सहरी भी खाते हैं।

खजूर के नियमित सेवन से कैंसर होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

दिल की समस्याओं पर काबू पाने में खजूर बहुत महत्वपूर्ण होती हैं।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी इसे बहुत अच्छा बताया गया है।
खजूर पोटैशियम से भरपूर होते हैं। यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है और एनीमिया को ठीक करता है।

रमजान के दौरान स्वास्थ्य पर खजूर का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है हालांकि इफ्तार के सेहरी के समय पर्याप्त मात्रा में अन्य भोजन पानी की अनदेखी स्वास्थ्य समस्याओं या मौजूदा समस्याओं को बढ़ा सकती है।

सेहरी से हमें ऊर्जा और स्थिरता मिलती है। सेहरी उपवास के दौरान शरीर के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। जबकि खजूर का सेवन कई तरह की कमियों को पूरा करने में सहायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here