लता मंगेशकर के निधन से सदमे में हैं अभिनेता धर्मेंद्र

0
291

मंगेशकर के निधन ने उनके करोड़ों प्रशंसकों को बहुत ज़्यादा दुखी किया है। अभिनेता धर्मेंद्र भी लता दीदी के निधन से गहरे सदमें में हैं।

ADVT

धर्मेंद्र ने इसके अलावा लता मंगेशकर संग अपनी एक और तस्वीर साझा करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की थी।

सदमे का सामना कर रहे धर्मेंद्र ने आज इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘शोले’ अपनी एक तस्वीर साझा की है और इसके कैप्शन में लिखा – “वीरू और जय, ये दो जिगरी यार। आपके चेहरों पर खुशियां ले आएंगे दोस्तों। दोस्तों लता जी के निधन ने हमें गहरा धक्का पहुंचाया है। लेकिन मेरा दिल कहता है कि वो सदा अपने लोगों के बीच जीवित रहेंगी।”

6 फ़रवरी को लता मंगेशकर के निधन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां मौजूद जनसैलाब ने ‘लता दीदी अमर रहे’ के नारों के साथ उन्हें नम आंखों से विदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here