वेस्ट इंंडीज़ दौरे से बाहर हुए मुशफिकुर रहीम

0
173

ढाका, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मुशफिकुर रहीम को जुलाई में होने वाले बांग्लादेश के वेस्ट इंडीज़ दौरे से छुट्टी दे दी है।

ADVT

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार रहीम को इस साल जुलाई में होने वाले हज के लिये सऊदी अरब जाना है, जिसके लिये वह 22 जून को रवाना होंगे।

बीसीबी के क्रिकेट संचालन चेयरमैन जलाल यूनुस ने कहा, “उन्होंने हमें श्रीलंका दौरे से पहले सूचित किया था कि वह इस साल हज पर जाना चाहते हैं। जब उनकी यात्रा की पुष्टि हो गयी तो उन्होंने हमें पत्र लिखकर कहा कि वह जाना चाहते हैं। हमने उन्हें छुट्टी दे दी है। पहले हमारा विचार था कि वह दौरे के कुछ हिस्से के लिये मौजूद रहेंगे लेकिन वह पूरे दौरे से बाहर रहने वाले हैं।”

बांग्लादेश पांच जून को वेस्ट इंडीज़ के लिये रवाना होगी। तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज़, शोरिफुल इस्लाम और नईम हसन के रूप में बांग्लादेश के चार प्रमुख गेंदबाज़ पहले ही चोट के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में बांग्लादेश को अपने सबसे ज़्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी की कमी महसूस होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here