

रिपोर्ट व फोटो – रिशु सिंह
लखनऊ। आस्था फाउंडेशन की ओर से सोमवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करके समाज के निर्माण में योगदान दे रही हैं।
खास बात यह कि यहां महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे पुरुषों को भी ‘शक्ति सम्मानÓ दिया गया। समारोह की मुख्य अतिथि अपर्णा बिष्ट और डॉ. श्वेता सिंह थीं। इनके साथ सत्या सिंह, महेन्द्र भीष्म, शिवपाल सांवरिया, शैलेन्द्र सिंह, विशाल सिंह, पवन मनोचा, नीरा वर्मा सिन्हा, संतोष वाल्मीकि, अनुपम बिसारिया, नवीन श्रीवास्तव, अरुण प्रताप सिंह, रमा अरुण त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। संस्था की अध्यक्ष अनीता वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य सम्मान समारोह के पहले यहां बच्चों और युवाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूबसूरत समां बांधा। बच्चों ने यहां लोकगीतों और फिल्मी गीतों पर जमकर डांस करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सम्मानित की गई हस्तियों में शिल्पी चौधरी, रफत फातिमा, सपना उपाध्याय, रश्मि मिश्रा, अचला बोस, सुरभि टंडन, अनुष्का सरकार, साधना सिंह, शिवा पांडेय, स्वाति शर्मा, अनुपमा जायसवाल, सरिता शर्मा, राखी अग्रवाल, गीतिका वेदिका, श्वेता सिंह, नलिनी छाबड़ा, जया तिवारी, अभिषेक प्रताप सिंह, विमलेश निगम, अनुराग महाजन, अभिजीत बिशन और आजाद पांडेय शामिल हैं।


















