शेयर बाजार में मंदी के साथ दिन की शुरुआत

0
137

मुंबई, शेयर बाजार ने बीते दिन की तरह ही मंगलवार को मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत की और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 161.36 अंकों की गिरावट के साथ 54,309.31 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 52.95 अंकों के दबाव के साथ 16,248.90 अंकों पर दस्तक दी।

ADVT

लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप में बढ़त और स्मॉलकैप में गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 26.26 अंक चढ़कर 22,718.44 अंक पर और स्मॉलकैप 15.61 अंक टूटकर 26,625.60 अंक पर खुला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 364.91 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर 54470.67 अंक पर आ गया। इससे पूर्व 08 मार्च को यह 54,647.33 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.40 अंक उतरकर 16301.85 अंक पर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here