अक्षय कुमार ने पूरी की फ़िल्म रक्षा बंधन की शूटिंग

0
122

मुंबई,  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग पूरी कर ली है।

ADVT

अक्षय कुमार ने फिल्मकार आनंद एल राय की फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग पूरी कर ली है। इस साल जून महीने में मुंबई इलाके में एक बड़े से सेट पर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। कुछ दिन पहले अक्षय को इसी फिल्म के शूटिंग दौरान चांदनी चौक की सड़कों पर दौड़ लगाते हुए भी देखा गया था।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में फिल्म की टीम ने शूटिंग के आखिरी दिन के साथ फिल्म पूरी कर ली है। रक्षा बंधन में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित यह फिल्म केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से कलर येलो प्रोडक्शंस, ज़ी स्टूडियोज़ और अलका हीरानंदानी द्वारा निर्मित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here