अखिलेश यादव आज इन जिलों में करेंगे चुनाव प्रचार

0
119

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मैनपुरी जिले में अपने विधान सभा क्षेत्र करहल और आगरा जिले के दो विधान सभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।
सपा की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार अखिलेश आगरा जिले के बाह और एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
आगरा के बाद वह मैनपुरी जिले में सपा के उम्मीदवारों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान अखिलेश करहल में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि करहल सीट से ही अखिलेश विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार भी हैं। उन्हें भाजपा के एस पी एस बघेल ने इस सीट पर चुनौती दी है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here