अखिलेश यादव आज लखनऊ जिले में करेंगे चुनाव प्रचार

0
104

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को लखनऊ के दो विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करेंगे।

ADVT

सपा के मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक अखिलेश दिन में 11:00 बजे लखनऊ स्थित एचसीएल पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 11:30 बजे अमूल दुग्ध प्लांट भी जायेंगे।

इसके बाद अखिलेश मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में कासिमपुर स्थित रोहतास मैदान में 11:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्थित ग्राम, महुराकला के थाना गोसाईगंज में भगवान परशुराम जी के मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here