अगले साल से बहाल होगी पाकिस्तान अफगानिस्तान ‘दोस्ती’ बस सेवा

0
176

इस्लामाबाद,

ADVT

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के नेतृत्व में अफगान शिष्टमंडल की हालिया यात्रा के दौरान अगले साल की शुरूआत से बस यात्रा बहाल करने का फैसला किया गया है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार बस सेवा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से अफगानिस्तान के जलालाबाद के लिए अगले साल की शुरूआत तक बहाल होगी। अफगान शिष्टमंडल के अधिकारियों ने कहा कि बस सेवा के लिए अंतिम अनुमति दोनों देशों की सुरक्षा सेवाओं से मिलने का इंतजार है।

खबर के अनुसार पाकिस्तानी पक्ष ने दोस्ती बस सेवा बहाल करने के अफगान अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के अनुरोध का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि अगले साल की शुरूआत तक बस सेवा बहाल हो जाएगी। दोनों देशों के बीच बस सेवा 2016 में स्थगित कर दी गई थी। खबर में कहा गया है कि अफगान शिष्टमंडल ने पाकिस्तान के रास्ते भारत से गेहूं का आयात करने देने में नरम रवैया प्रदर्शित करने को लेकर पाकिस्तान की सद्भावना की सराहना की।

: पाकिस्तान और अफगानिस्तान पांच साल से अधिक समय बाद ‘दोस्ती’ बस सेवा बहाल करने के लिए सहमत हुए हैं। ये सेवा अगले साल से शुरू होगी। दोनों देशों के बीच बस सेवा 2016 में स्थगित कर दी गई थी।इस सेवा के माध्यम से दोनों देशों के लोगों की यात्रा की चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here