अथर्व का पहला टीजर जारी, योद्धा के रूप में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

0
117

नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का पहला टीजर लांच किया।

ADVT

धोनी ने दो फरवरी को फेसबुक पर ‘अथर्व’ का पहला लुक जारी करते हुए कैप्शन दिया, “मुझे अपने नए अवतार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है….. अथर्व”

अपने वीडियो में उन्होंने कहा, “नए जमाने के ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व’ का पहला लुक लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है।”

वीडियो में धोनी को एक एनिमेटेड अवतार में दिखाया गया है, जिसमें वह युद्ध के मैदान में राक्षसों जैसे जीवों की सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं।
इस सीरीज का निर्माण विन्सेंट आदिकलराज और अशोक मनोर ने किया है। यह सीरीज रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित इसी नाम की पुस्तक का रूपांतरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here