अफगानिस्तानी हवाईअड्डों के संचालन में मदद करेगा जी20

0
106

रोम, जी20 देश अफगानिस्तान को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे ताकि देश के हवाईअड्डों का संचालन सुचारू रूप से होता रहे।

ADVT

अफगानिस्तान के मुद्दे पर जी20 के नेताओं की वर्चुअल बैठक इटली के रोम में एक दिन पहले हुई। वर्तमान में जी20 समूह की अध्यक्षता इटली के पास है।

जी20 के जारी बयान में कहा गया, “ जी20 काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पूरी तरह से संचालित रखने के लिए आर्थिक रूप से भी पूरी तरह समर्थन करता है।”

बयान में कहा गया, “जी20 वाणिज्यिक उड़ानों के लिये अफगानिस्तान के अन्य हवाई अड्डों को फिर से खोलने का भी समर्थन करता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here