एलॉन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदे जाने पर सोशल मीडिया में काफी हलचल रही थी। मस्क के एक बयान ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरने में कामयाबी पाई है। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने जानकारी दी है कि अब इसका निशुल्क प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
मस्क के मुताबिक़ ट्विटर के इस्तेमाल की कुछ कीमत चुकानी होगी। इस खबर के मुताबिक़ भविष्य में यूजर्स को ट्विटर के इस्तेमाल के लिए अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी जबकि कैजुअल यूजर्स के लिए इसे फ्री रखा गया है।
अपने बयान में एलॉन मस्क ने साफ कर दिया कि ट्विटर कैजुअल यूजर्स के लिए फ्री रहेगा लेकिन कमर्शियल और सरकारी यूजर्स के लिए थोड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।


















