अमिताभ बच्चन ने ‘नाच पंजाबन’ पर किया डांस

0
153

मुंबई,  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ‘नाच पंजाबन’ गाने पर डांस किया है।

ADVT

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग जुग जियो का गाना नाच पंजाबन रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। बॉलीवुड के कई सितारो ने इस गाने पर डांस किया है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी लाइफ से जुडे अपडेट फैंस के साथ भी साझा करते रहते हैं। अमिताभ की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह फिल्म ‘नाच पंजाबन’ गाना के स्टेप को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर अमिताभ बच्चन ब्लू कलर का हुडी पहने हुए नाच पंजाबन के हुक स्टेप को करते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, नाच पंजाबन नाच पंजाबन, नाच पंजाबन। अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जुगजुग जियो’ की कहानी एक पंजाबी फैमिली के दो कपल के बीच तीखी नोकझोंक पर आधारित है, जिसमें दोनों ही तलाक के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएंगे। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here