अम‌ित शाह बुधवार रात को द‌िल्ली रवाना हो गए

0
296

उत्तराखंड में अपने दो द‌िवसीय दौरे में उत्तराखंड को एक खास सौगात देने का वादा कर अम‌ित शाह बुधवार रात को द‌िल्ली रवाना हो गए। वे नंदा देवी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं कई कैबिनेट मंत्रियों के काफिले के साथ अमित शाह 11.10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर दो में खड़ी नंदा देवी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी में दिल्ली रवाना हो गए। अमित शाह ने ट्रेन में चढ़ने के बाद सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

ADVT

शाह ने कहा कि बहुत जल्द उत्तराखंड की प्रगति होने वाली है। इसके साथ-साथ भाजपा को भी मजबूूत करना है। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में पार्टी ने हर बूथ पर मजबूत इकाई बनाने का फैसला किया है।

ये काम हजारों कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह मंडल व मोर्चा पदाधिकारियों को तीन-तीन बूथ की जिम्मेदारी दे रहे हैं। हर पदाधिकारी बूूथों पर प्रवास करेगा। चार महीने बाद वह उत्तराखंड आकर इसके बारे में पूछेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने तीन चौथाई बहुमत देकर पूरा आशीर्वाद दिया है। हम सबका उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर चुनाव के बाद वादे भुला दिए जाते हैं। मगर भाजपा को अपना वह वादा ‘अटल ने बनाया, नरेंद्र भाई संवारेंगे’ याद है।

उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने का सपना पूरा करने का समय आ गया है। भाजपा इस सपने को साकार करने को कटिबद्ध है। शाह मंडल पर्यन्त बैठक में जुटे 3200 मंडलों, जिलों व मोर्चों के अध्यक्षों व महामंत्रियों को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि राज्य के विकास के साथ भाजपा को आगे बढ़ाने का भी काम करना है।

उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत इकाई में बदलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये काम न तो वह कर सकते हैं न ही मंच पर बैठे नेता। ये काम सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ता कर सकता है। उन्होंने पंडाल में बैठे कार्यकर्ताओं से प्रश्न किया कि क्या वह तीन-तीन बूथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी लेंगे?

उत्तर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हामी भरी। इस पर शाह ने कहा कि चार महीने बाद वह फिर उत्तराखंड आएंगे और एक-एक बूथ के बारे में पूछेंगे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शाह का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here